फरीदाबाद, सितम्बर 23 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। गांव भूपानी स्थित रावल क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए 85वें पीसीके कप मुकाबले में डैफोडिल्स ने स्टॉर्म राइडर को 11 रन से हराकर जीत दर्ज की। डैफोडिल्स ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 184 रन बनाए। अविरल ने 83 और जॉनी मदान ने 42 रन का योगदान दिया। स्टॉर्म राइडर की ओर से मयंक परमार, राहुल, कशिश हंस और निशांत सिंह ने एक-एक विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टॉर्म राइडर की टीम निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 173 रन ही बना सकी। अमृत संधू ने 45, जबकि कशिश हंस ने 27 तथा निखिल खन्ना और पुनीत अदलक्खा ने 25-25 रन की पारियां खेलीं। डैफोडिल्स की ओर से संजय, नीरज, मोहित और जॉनी मडान ने एक-एक विकेट लिया। शानदार 83 रन की पारी खेलने वाले अविरल को म...