फरीदाबाद, सितम्बर 23 -- Faridabad News: पलवल, अजित कुमार। एटीएम से पैसे निकालने के दौरान धोखाधड़ी कर डेबिट कार्ड बदलने और बाद में खाते से छह हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर मुंडकटी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कुलदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सात सितंबर की शाम गांव के पास स्थित एटीएम से पैसे निकालने गया था। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने धोखे से उसका डेबिट कार्ड बदल लिया। वह घर पहुंचकर कार्ड को पर्स में रखकर चला गया। अगले दिन आठ सितंबर की शाम उसके मोबाइल पर खाते से छह हजार रुपये निकाले जाने का संदेश आया। इसके बाद उसने बैंक स्टेटमेंट निकलवाई, जिसमें राशि निकाले जाने की पुष्टि हुई। बैंक स्टेटमेंट के अनुसार रुपये गांव के पास स्थित एमवीएन यूनिवर्सिटी के एटीएम से निकाले गए। पीड़ित ने बदला ह...