Faridabad News: डेढ़ घंटे की बारिश से सड़कों पर जलभराव, रेंगकर चले वाहन
फरीदाबाद, अगस्त 5 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। स्मार्ट सिटी में बुधवार को करीब डेढ़ घंटे बारिश हुई, जिसने एक ओर लोगों को उमस और गर्मी से राहत दिलाई। वहीं, बारिश से शहर के कई प्रमुख सेक्टरों की सड़कों और रिहायशी इलाकों में जलभराव हो गया। इससे वाहन चालकों और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। राष्ट्रीय राजमार्ग सहित शहर के अंदरूनी सड़कों पर जलभराव की वजह से वाहन रेंगकर चले। स्मार्ट सिटी में मंगलवार दोपहर को बारिश शुरू थी। बुधवार को भी यह सिलसिला जारी रहा। सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए थे और करीब 11 बजे मूसलाधार बारिश हुए। आधा घंटे मूसलाधार बारिश होने के बाद धीमी हो गई, जोकि दोपहर करीब एक बजे बंद हुई।
जलभराव की स्थिति इस बारिश से सबसे अधिक जलभराव सेक्टर-16, सेक्टर-16ए, सेक्टर-23, सेक्टर-24, सेक्टर-56, संजय क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.