फरीदाबाद, अक्टूबर 14 -- Faridabad News: फरीदाबाद, संवाददाता। थाना खेड़ीपुल पुलिस ने डेटिंग ऐप के जरिए युवक को मिलने के बहाने बुलाकर चाकू दिखा 32,500 रुपये लूटने के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आदर्श नगर निवासी सोहिल खान, आशुतोष और अक्षय कौशिक के रूप में हुई है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई कार भी बरामद कर ली है। आरोपियों को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। यह भी पढ़ें- Faridabad News: डेटिंग ऐप पर बने दोस्तों ने बंधक बनाकर लूटाडेटिंग ऐप के जरिए युवक को बुलाकर लूट पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि जीवन नगर, खेड़ीपुल निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत में बताया कि 26 सितंबर 2026 को ग्रिंडर डेटिंग ऐप के माध्यम से उसकी एक युवक से बातचीत हुई थी। युवक ने उसे मिलने के लिए बुलाया। वहां पहुंचने ...