Faridabad News: डीसीपी पर वकील से बदसलूकी का आरोप, अधिवक्ताओं हड़ताल पर गए
फरीदाबाद, अगस्त 12 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। डीसीपी पर वकील से बदलसूली के आरोप में बुधवार को जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने कोर्ट परिसर में हड़ताल कर दी। इस दौरान अधिवक्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और रोष जताते हुए संबंधित पुलिस अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। हड़ताल के चलते जिला अदालतों में सुबह से ही न्यायिक कार्य प्रभावित रहा। हड़ताल की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के प्रधान राजेश बैसला, सचिव टीका डागर ने की। अधिवक्ता कुनालकांत शर्मा ने बताया कि वे पिछले दिनों एक परिचित के साथ डीसीपी सेंट्रल उषा कुंडु से मिलने गए थे। आरोप है कि करीब एक घंटे तक इंतजार करने के बाद जब डीसीपी कार्यालय से जाने लगीं तो शर्मा ने उनसे अपनी बात सुनने का अनुरोध किया। आरोप है कि इसी दौरान उनके साथ कथित तौर पर बदसलूकी की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.