Faridabad News: डीजी ट्रैक मशीन चोरी और पुलिस पर फायरिंग के मामले में दो आरोपी बरी
फरीदाबाद, अगस्त 19 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अशोक जैन। करीब छह लाख रुपये कीमत की डीजी ट्रैक मशीन चोरी करने और उसे बेचने के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग करने के मामले में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सुरेंद्र कुमार की अदालत ने दो आरोपितों को बरी कर दिया है। अदालत ने हरेंद्र दलाल और सुमित यादव को संदेह का लाभ देते हुए दोषमुक्त कर दिया। मामला वर्ष 2019 का है। सेक्टर-11 क्षेत्र में अदानी गैस की लाइन डालने का काम कर रहे ठेकेदार पवन भड़ाना की करीब छह लाख रुपये कीमत की डीजी ट्रैक मशीन चोरी हो गई थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि चोरी की मशीन को सुमित यादव वाट्सऐप के माध्यम से बेचने का प्रयास कर रहा है। मशीन के मालिक ने भी उसे पहचान लिया था。 यह भी पढ़ें- Faridabad News: मारपीट और नग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.