Faridabad News: डीजल घोटाले की जांच करने पहुंचा फर्जी विजिलेंस अफसर गिरफ्तार
फरीदाबाद, नवम्बर 5 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अमित भाटिया। बीके अस्पताल में डीजल घोटाले की जांच के बीच खुद को विजिलेंस अधिकारी बताकर एक व्यक्ति अस्पताल पहुंच गया। उसने अस्पताल के अधिकारियों और कर्मचारियों पर रौब झाड़ते हुए दबाव बनाने की कोशिश की। इतना ही नहीं, उसने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. जयंत आहूजा को नौकरी से हटवाने तक की धमकी दे डाली। हालांकि, सीएमओ उसकी धमकियों से प्रभावित नहीं हुए। व्यक्ति की बातचीत और गतिविधियों पर संदेह होने पर उन्होंने डायल-112 पर फोन कर पुलिस बुला ली। एसजीएम नगर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जल भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- Faridabad News: कर्मचारी पर कफन के नाम पर पैसे मांगने का आरोपजांच के नाम पर अस्पताल में दबाव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.