Faridabad News: डीएवी राष्ट्रीय खेलों में नूंह के पहलवानों ने जीते तीन पदक
फरीदाबाद, अक्टूबर 27 -- Faridabad News: नूंह, अभिषेक शर्मा। नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम में आयोजित डीएवी राष्ट्रीय खेलों की कुश्ती प्रतियोगिता में डीएवी पब्लिक स्कूल नूंह के पहलवानों ने तीन पदक जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया। अंडर-17 के 55 किलोग्राम भारवर्ग में हमजा ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं, अंडर-14 के 35 किलोग्राम भारवर्ग में हमजुल ने रजत और 41 किलोग्राम भारवर्ग में मोहम्मद अकदस ने कांस्य पदक अपने नाम किया। स्कूल पहुंचने पर विजेता खिलाड़ियों का फूल-मालाओं और ढोल के साथ स्वागत किया गया। प्रधानाचार्य बलवंत बिश्नोई ने खिलाड़ियों और कोच कमल आर्य की मेहनत की सराहना की। पुलिस अधीक्षक अर्पित जैन ने भी खिलाड़ियों को बधाई दी। --
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.