Faridabad News: डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 2 करोड़ 13 लाख की ठगी करने वाला एक काबू, पहुंचा जेल
फरीदाबाद, अक्टूबर 26 -- Faridabad News: बल्लभगढ़, अशोक जैन। डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर एक परिवार से 2 करोड़ 13 लाख 16 हजार रुपये की साइबर ठगी के मामले में साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने एक और आरोपी को लुधियाना से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पंजाब के लुधियाना निवासी 27 वर्षीय तेजिंद्र सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के बैंक खाते में ठगी की रकम में से 4 लाख 74 हजार रुपये आए थे। इस मामले में पुलिस अब तक नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार, जांच में सामने आया कि आरोपी तेजिंद्र सिंह दसवीं पास है और वाई-फाई ऑपरेटर का काम करता है। उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
डिजिटल अरेस्ट ठगी में एक और गिरफ्तारी वीडियो कॉल पर निगरानी रखकर बनाया दबाव पुलिस के अनुसार, म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.