Faridabad News: डबुआ सब्जी मंडी से तीन नंबर पुलिया तक नाला होगा पक्का
फरीदाबाद, अगस्त 17 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। डबुआ सब्जी मंडी से तीन नंबर पुलिया तक जलभराव की समस्या से जूझ रहे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।नगर निगम की ओर से जल्द सड़क पर बने कच्चे नाले को पक्का करने की योजना बनाई है। सीमेंटेड नाला निर्माण से बारिश के दौरान पानी की निकासी बेहतर होगी और जलभराव की समस्या से निजात मिलेगा। डबुआ सब्जी मंडी से तीन नंबर पुलिया के बीच लंबे समय से कच्चा नाला बना हुआ है। नाले पर जगह-जगह लोगों ने अवैध कब्जा कर झुग्गियां बना रखी हैं, जिससे पानी का निकास ठीक से नहीं होता है। वहीं कच्चा होने के कारण पानी निकासी में समस्या आती है। इस कारण आसपास के इलाकों में जलभराव की स्थिति बन जाती है, जिससे राहगीरों और स्थानीय दुकानदारों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.