Faridabad News: डबुआ में पानी के छींटे पड़ने पर दो युवकों ने बाइक सवार को पीटा
फरीदाबाद, सितम्बर 7 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अशेाक जैन। डबुआ-पाली रोड पर सड़क पर भरे पानी के छींटे पड़ने के बाद बाइक सवार युवक का दो अज्ञात युवकों से विवाद हो गया। आरोप है कि दोनों युवकों ने स्कूटी से बाइक का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की। मारपीट में युवक के सिर और हाथ में चोट लगी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। डबुआ कॉलोनी निवासी मनोज कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह दो सितंबर की शाम करीब साढ़े छह बजे काम से बाइक पर घर लौट रहा था। प्लॉट नंबर-4, डबुआ-पाली रोड पर श्रीराम धर्मकांटा के पास एसके इंजीनियरिंग के सामने सड़क पर पानी भरा हुआ था। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की स्कूटी पर सवार दो युवक तेज गति से वहां से निकले। पानी और कीचड़ के छींटे मनोज के ऊपर आ गए। उसने दोनों को धीरे चलने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.