Faridabad News: डबुआ कॉलोनी में महिला ने फंदा लगाकर दी जान
फरीदाबाद, अगस्त 21 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अशोक जैन। डबुआ कॉलोनी के डी ब्लॉक में शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे 30 वर्षीय चंचल ने कथित तौर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय उसका पति घर पर नहीं था। चंचल दो छोटे बच्चों की मां थी। एक बच्चे की उम्र करीब एक वर्ष और दूसरे की करीब तीन वर्ष बताई गई है। पड़ोसियों के अनुसार, दोपहर के समय चंचल के घर से बच्चों के रोने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर पड़ोसी घर में पहुंचे तो चंचल फंदे पर लटकी मिली। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया。
राजस्थान का रहने वाला बताया जा रहा परिवार पड़ोसियों ने बताया कि चंचल अपने पति और बच्चों के साथ डबुआ कॉलोनी में रहती थी। मूल रूप से परिवार राजस्थान का रहने वाला बताया जा रहा है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.