Faridabad News: डबुआ कॉलोनी में अगले माह से शुरू होगा सीमेंटेड सड़क का निर्माण
फरीदाबाद, अगस्त 7 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। खस्ताहाल सड़क और जलभराव की समस्या से जूझ रहे डबुआ कॉलोनी वासियों के लिए राहत की खबर है। नगर निगम की ओर से बी-ब्लॉक में सामुदाियक भवन के सामने सड़क और नाले का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। योजना पर अगले माह से कार्य शुरू होने की उम्मीद है। छह माह में काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। डबुआ कॉलोनी के बी-ब्लॉक में सामुदायिक भवन के सामने सड़क दो साल से जर्जर अवस्था में है। जगह-जगह गड्ढे होने से दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को परेशानी होती है। बारिश के दौरान सड़क पर पानी भर जाने से आवागमन और मुश्किल हो जाता है। जल निकासी व्यवस्था पर्याप्त नहीं होने के कारण बारिश का पानी दो-दो घंटों तक जमा रहता है, जिससे स्थानीय निवासियों और राहगीरों को काफी दिक्कत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.