Faridabad News: डकैती मामले में 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार
फरीदाबाद, सितम्बर 9 -- Faridabad News: पलवल, अजित कुमार। हथीन थाना पुलिस ने डकैती के मामले में फरार चल रहे पांच हजार रुपये के अंतरराज्यीय इनामी आरोपी सुमित निवासी पैगांव, मथुरा (यूपी), हाल कैलाश नगर पलवल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस के अनुसार, 23 अप्रैल की रात खरिया मोहल्ला हथीन में 8-10 हथियारबंद बदमाशों ने एक घर में घुसकर परिवार को बंधक बनाया और नकदी व सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए थे। मामले में पुलिस पहले ही पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। जांच में सामने आया कि आरोपी सुमित के खिलाफ उत्तर प्रदेश के विभिन्न थानों में डकैती व लूट के चार मामले दर्ज हैं। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से लूट की शेष रकम व जेवरात बरामद करने के साथ अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जाएंगे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.