Faridabad News: ठारू राम आर्य कन्या विद्यालय छात्राओं ने निकाली तिरंगा यात्रा
फरीदाबाद, अगस्त 14 -- Faridabad News: बल्लभगढ़, अशोक जैन। 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 14 अगस्त को श्री ठारू राम आर्य कन्या उच्चतम माध्यमिक विद्यालय की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व विद्यालय की प्रधानाचार्या किरण चुघ और उप-प्रधानाचार्या अरुण शर्मा ने किया। छात्राओं और अध्यापिकाओं ने उत्साह के साथ यात्रा में भाग लिया। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर छात्राओं ने 'भारत माता की जय', 'वंदे मातरम्' सहित देशभक्ति के नारे लगाए, जिससे पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति से सराबोर हो गया। प्रधानाचार्या किरण चुघ ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं, बल्कि इसके संरक्षण और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: पीएम श्री हा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.