Faridabad News: ठगों 10 महीने में लगाई 66.64 करोड़ की चपत
फरीदाबाद, नवम्बर 19 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अमित भाटिया। साइबर ठग लोगों को अपने जाल में फंसाने के लिए हर बार नए तरीके अपना रहे हैं। कभी सोशल मीडिया पर विज्ञापन देकर तो कभी निवेश, टास्क, नौकरी और ऑनलाइन खरीदारी के नाम पर लोगों को ठगी का शिकार बनाया जा रहा है। ठगों के इन हथकंडों के चलते इस साल अक्तूबर तक साइबर ठगी के 1164 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। इन मामलों में लोगों से 66.64 करोड़ रुपये से अधिक की रकम ठगी गई है। वहीं, पुलिस ने पिछले 10 महीनों में कार्रवाई करते हुए 1471 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की ओर से ठगी की रकम की रिकवरी के लिए भी प्रयास किए गए हैं। इन 10 महीनों में 15.76 करोड़ रुपये की रिकवरी की गई, जबकि 9.12 करोड़ रुपये की रकम होल्ड कराई गई है। पुलिस की जांच में सामने आए आंकड़ों के अनुसार, साइबर ठगी के मामलों में गिरफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.