Faridabad News: ठगों को खाता मुहैया कराने वाला गिरफ्तार
फरीदाबाद, जुलाई 23 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अशोक जैन। साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने टेलीग्राम टास्क के नाम पर सवा दस लाख रुपये की ठगी के मामले में एक आरोपी को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है। अदालत ने उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।पकड़े गए जालसाज की पहचान गाजियाबाद के नवनीत विहार, खोड़ा कॉलोनी निवासी अनुज कुमार के रूप में हुई है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने अजीत नामक व्यक्ति का बैंक खाता लेकर साइबर ठगों को उपलब्ध कराया था। जांच में यह भी पता चला कि ठगी की रकम में से 9 हजार रुपये संबंधित खाते में आए थे। बल्लभगढ़ निवासी व्यक्ति ने शिकायत में बताया था कि व्हाट्सएप कॉल के जरिए ऑनलाइन कमाई का लालच देकर उसे ग्रुप में जोड़ा गया था। उसके बाद खातों में कुल 10 लाख 30 हजार 700 रुपये जमा कराए थे। उसके बाद जालसाजों ने संपर्क तोड़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.