Faridabad News: ठगों को खाता देने का आरोपी गिरफ्तार
फरीदाबाद, जुलाई 10 -- Faridabad News: फरीदाबाद, सरसमल। डिजिटल अरेस्ट का भय दिखाकर 81 लाख रुपये की साइबर ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए साइबर थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने दूसरी लेयर के एक खाताधारक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के बैंक खाते में ठगी की रकम में से 7.20 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए थे। इस मामले में अब तक 13 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
पुलिस का बयान पुलिस प्रवक्ता के अनुसार मामला सेक्टर-7डी निवासी एक व्यक्ति से जुड़ा है। पीड़ित ने 21 अक्तूबर 2025 को दर्ज शिकायत में बताया था कि 14 से 18 अक्तूबर के बीच उसे वीडियो और ऑडियो कॉल कर खुद को दूरसंचार विभाग (डीओटी), बेंगलुरु पुलिस और सीबीआई का अधिकारी बताने वाले लोगों ने संपर्क किया। आरोपियों ने उसका नाम मनी लॉन्ड्रिंग और ह्यूमन ट्रैफिकिंग जैसे मामलों में आने का डर दिखाकर कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.