फरीदाबाद, सितम्बर 4 -- Faridabad News: फरीदाबाद, सरसमल। फरीदाबाद में साइबर ठगों ने फर्जी वेबसाइट के जरिए डबुआ कॉलोनी निवासी व्यक्ति से 1,04,999 रुपये ठग लिए। साइबर थाना एनआईटी ने वेबसाइट उपलब्ध कराने वाले अब्बास को 3 सितंबर को पाली, राजस्थान से गिरफ्तार किया। आरोपी ट्रक चालक है। शिकायतकर्ता को क्रेडिट कार्ड से अपने बैंक खाते में रुपये भेजने थे। इसके लिए उसने 3 अगस्त को एक वेबसाइट पर प्रवेश किया और मोबाइल पर आया एक बार इस्तेमाल होने वाला पासवर्ड दर्ज किया। इसके बाद क्रेडिट कार्ड से 35 हजार रुपये कट गए, लेकिन बैंक खाते में जमा नहीं हुए। कुछ देर बाद उसके व्हाट्सऐप पर अनजान नंबर से फोन आया। यह भी पढ़ें- Faridabad News: फर्जी कस्टमर केयर नंबर से दो लोगों से 1.83 लाख की ठगी, दो गिरफ्तार फोन करने वाले ने खुद को संबंधित भुगतान सेवा का कर्मचारी बत...