फरीदाबाद, नवम्बर 5 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अमित भाटिया। त्योहारी सीजन में बाजारों में बढ़ती भीड़ और वाहनों के दबाव को देखते हुए यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस को अतिरिक्त पुलिस बल उपलब्ध कराया गया है। इसके बावजूद शहर के प्रमुख बाजारों और व्यस्त सड़कों पर जाम की समस्या से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। खरीदारी के लिए बाजारों में पहुंच रहे लोगों को वाहनों की लंबी कतारों के बीच परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यातायात पुलिस ने त्योहारी सीजन के दौरान शहर के चारों जोन में ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की मांग की थी। इसके तहत करीब 70 पुलिसकर्मियों की डिमांड रखी गई थी, ताकि बाजारों, प्रमुख चौराहों और व्यस्त मार्गों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती बढ़ाई जा सके। गुरुवार को अतिरिक्त पुलिस बल मिलन...