Faridabad News: ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से बाइक सवार की मौत
फरीदाबाद, अक्टूबर 12 -- Faridabad News: बल्लभगढ़,अशोक जैन। मलेरना रोड पर रविवार देर शाम ईंटों से भरी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान आदर्श नगर निवासी आरिफ उम्र 30 साल के रूप में हुई है। वह एक कंपनी में ऑटो चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, आरिफ रविवार देर शाम अपनी बाइक पर किसी काम से मलेरना रोड से जा रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से आरिफ सड़क पर गिर गया। आरोप है कि इसके बाद चालक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली नहीं रोकी और उस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.