Faridabad News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत
फरीदाबाद, जुलाई 27 -- Faridabad News: पलवल, अजित कुमार। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के पास हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर फरार हो गया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार आलदौका निवासी नरेंद्र कुमार ने शिकायत दी कि 25 जुलाई को वह अपने भाई रामकिशन के साथ बाइक से घरेलू काम के लिए मंडकोला जा रहा था। बाइक वह खुद चला रहा था। दिल्ली-मुंबई हाईवे के पास तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने उनकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी।हादसे में दोनों भाई सड़क पर गिर गए, रामकिशन के सिर और पैर में गंभीर चोटें आई। ग्रामीणों की मदद से घायल रामकिशन को नल्हड़ अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे रोहतक पीजीआई रेफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.