Faridabad News: ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर बुजुर्ग से 16 लाख की साइबर ठगी
फरीदाबाद, जुलाई 26 -- Faridabad News: पलवल, अजित कुमार। ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग के नाम पर साइबर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। 68 वर्षीय एक बुजुर्ग को भारी मुनाफे का लालच देकर 16 लाख रुपए ठग लिए। साइबर क्राइम थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि पलवल निवासी किशन सिंह ने अपनी शिकायत में कहा है कि कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने उन्हें एक व्हाट्सएप बिजनेस ग्रुप में जोड़ा था। वहां खुद को सेबी से मान्यता प्राप्त कंपनी का ट्रेडिंग विशेषज्ञ बताने वाले ठगों ने शुरुआत में 10 से 20 प्रतिशत और बाद में 300 प्रतिशत तक के रिटर्न का लालच देकर उनका विश्वास जीत लिया। यह भी पढ़ें- सिडबी के पूर्व अधिकारी से 65 लाख की ठगीठगी की प्रक्रिया इसके बाद आरोपियों ने उनके मोबाइल में एक फर्जी एप्लीकेशन डाउनलोड करवाया और उन्हें अलग-अलग बैंक खातों में पैसे जमा करवाने को कहा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.