Faridabad News: ट्यूबवेल का ताला तोड़कर मोटर, मशीन और बिजली के केबल चोरी
फरीदाबाद, जुलाई 4 -- Faridabad News: पलवल, अजित कुमार। हथीन उपमंडल के गांव आली ब्राह्मण में खेत स्थित ट्यूबवेल से मोटर, कुट्टी मशीन और अन्य कृषि उपकरण चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर बहीन थाना पुलिस ने सात लोगों को नामजद करते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव आली ब्राह्मण निवासी मांगे राम पुत्र धर्मवीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 10 जून की रात उसके खेत में बने ट्यूबवेल के कमरे का ताला तोड़कर चोर अंदर घुस गए। आरोपी 10 हॉर्स पावर की ट्यूबवेल मोटर, भैंस का चारा काटने की कुट्टी मशीन, सबमर्सिबल का स्टार्टर और बिजली की सर्विस लाइन की केबल चोरी कर ले गए। सुबह खेत पहुंचने पर कमरे का ताला टूटा मिला और बिजली की तारें भी कटी हुई थीं। पीड़ित ने आरोप लगाया कि गांव आली मेव निवासी सात लोगों ने वारदात को अंजाम दिया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.