Faridabad News: टैक्सी लेकर निकला चालक लापता
फरीदाबाद, जुलाई 2 -- Faridabad News: पलवल, अजित कुमार। उटावड़ थाना क्षेत्र के चिल्ली गांव निवासी एक युवक के लापता होने का मामला सामने आया है। युवक अपनी टैक्सी लेकर एक ग्राहक को छोड़ने के लिए निकला था, लेकिन इसके बाद से उसका और ग्राहक दोनों का मोबाइल बंद है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। चिल्ली निवासी मुस्तकीम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका छोटा भाई अकरम पेशे से टैक्सी चालक है। 30 जून की शाम करीब छह बजे बंचारी निवासी रवि कुमार उसकी टैक्सी किराये पर लेकर गया था। इसके कुछ समय बाद से अकरम और रवि कुमार दोनों के मोबाइल बंद आ रहे हैं। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: लापता हुए तीन किशोरों का नहीं लग सका कोई सुराग परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में काफी तलाश की, लेकिन दोनों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.