Faridabad News: टैंकरों के सहारे पानी निकासी में निगम जुटा
फरीदाबाद, जुलाई 9 -- Faridabad News: फरीदाबाद, केशव भारद्वाज-। बारिश के मौसम से पहले दिल्ली-आगरा-हाईवे पर जलभराव रोकने के किए गए दावों की बारिश में पोल खोल दी। शहर में हाईवे की सर्विस रोड पर पानी भर जाने से यातायात व्यवस्था चरमरा गई। पानी की निकासी के लिए पहले से लगाए गए पंपसेट भी कारगर साबित नहीं हुए। इस वजह से एनएचएआई प्रबंधन को ट्रैक्टर-टैंकर उतारकर पानी निकालना पड़ा। गुरुवार को हुई लगातार बारिश के दौरान बल्लभगढ़ बस अड्डा के सामने हाईवे की सर्विस रोड, जाजरू मोड़, बापू नगर, सीकरी, एस्कॉटर्स-मुजेसर मेट्रो स्टेशन और बाटा चौक मेट्रो स्टेशन की सर्विस रोड पर भारी जलभराव हो गया था। सड़क पर पानी जमा होने से वाहनों की रफ्तार थम गई।। वाहन चालकों के अलावा पैदल राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- Faridabad News: बारिश में बिजली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.