Faridabad News: टीबी रोगियों को राशन किट वितरित की गई
फरीदाबाद, जुलाई 13 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। जिला नागरिक अस्पताल में क्षय रोग से ग्रसित मरीजों को पोषण सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से 28 टीबी मरीजों को राशन किट वितरित की गई। इस अवसर पर सीएमओ डॉ. जयंत आहूजा, उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरजिंदर सिंह, डॉ. राजेश श्योकंद, डॉ. एमपी सिंह, डॉ. गजराज, डॉ. हितेश नागर तथा टीबी-एचआईवी कोऑर्डिनेटर सुभाष गहलोत सहित अन्य उपस्थित रहे। डॉ जयंत अहूजा ने कहा कि टीबी के उपचार के साथ-साथ संतुलित एवं पौष्टिक आहार भी शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने मरीजों से अपील की वे अपनी दवाइयों का नियमित सेवन करें, उपचार बीच में न छोड़ें तथा चिकित्सकों द्वारा दिए गए सभी निर्देशों का पालन करें। कार्यक्रम के दौरान डॉ हरजिंदर सिंह ने समाज से भी टीबी उन्मूलन अभियान में सहयोग करने तथा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.