Faridabad News: टीबी मरीजों के पहचान पत्र यूनिक आइडी से लिंक होंगे
फरीदाबाद, अक्टूबर 11 -- Faridabad News: अभिषेक शर्मा, फरीदाबाद। टीबी का मरीज देश के किसी भी राज्य या जिले में चला जाए, स्वास्थ्य विभाग के लिए उसकी पहचान करना और उपचार से जोड़ना आसान हो सकेगा। जिला स्वास्थ्य विभाग केंद्र सरकार के सहयोग से फरीदाबाद में पायलट प्रोजेक्ट चला रहा है। इसके तहत मरीजों के विभिन्न पहचान पत्रों को यूनिक आईडी से जोड़ने की योजना पर काम किया जा रहा है। इसके तहत आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र, बैंक खाता, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस सहित अन्य दस्तावेजों को मरीज के यूनिक नंबर से जोड़ने की व्यवस्था विकसित की जा रही है। बता दें कि फरीदाबाद एक औद्योगिक नगरी है और यहां पर रोजगार के सिलसिले में दूसरे राज्यों से बड़ी संख्या में लोग आकर रहते हैं। इनमें से कई लोग ऐसे भी होते हैं, जो दूसरे जिले या राज्य में काम मिलने पर वहां शिफ्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.