Faridabad News: टाउन पार्क में लगाए गए त्रिवेणी, हर्बल और फलदार पौधे
फरीदाबाद, जुलाई 11 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। सेक्टर-12 स्थित टाउन पार्क में शनिवार सुबह पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से पौधरोपण अभियान आयोजित किया गया। फरीदाबाद स्टेट एजेंट वेलफेयर एसोसिएशन और लायंस क्लब ओल्ड फरीदाबाद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान त्रिवेणी के साथ-साथ विभिन्न हर्बल, आयुर्वेदिक और फलदार पौधे लगाए गए। उपस्थित लोगों ने पौधों के संरक्षण का भी संकल्प लिया। कार्यक्रम में मार्केट कमेटी फरीदाबाद के चेयरमैन सुभाष आहूजा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। एचएसवीपी के अधीक्षण अभियंता संदीप दहिया और मॉर्निंग वॉकर एसोसिएशन, टाउन पार्क के संचालक वजीर सिंह डागर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.