फरीदाबाद, अक्टूबर 6 -- Faridabad News: फरीदाबाद, प्रमुख संवाददाता। झील में युवक के डूबने की सूचना पर पुलिस जिस युवक राजकुमार की तलाश करती रही, उसका शव धौज थाना क्षेत्र की सिरोही पहाड़ी क्षेत्र के जंगल में मिला। पुलिस जांच में सामने आया कि युवक की उसके ही नाबालिग दोस्त ने सिर पर पत्थर से वार कर हत्या कर शव को जंगल में फेंक दिया था। मृतक की पहचान न हो सके, इसलिए उसका चेहर भी बुरी तरह कुचल दिया था। आरोपी दोस्त ने शुरुआत में पुलिस को गुमराह करते हुए बताया था कि राजकुमार सेल्फी लेते समय झील में गिर गया था। संदेह होने पर पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो हत्या का राज खुला। यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में जिस युवक को झील में तलाशती रही पुलिस, पहाड़ में मिला उसका शव; दोस्त ने कर दिया कांडमृतक का पता लगाने की कोशिश मृतक राजकुमार के भाई अर्जुन ने बताया कि रव...