Faridabad News: झांसा देकर युवती से पौने तीन लाख रुपये की ठगी
फरीदाबाद, जुलाई 26 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। पार्ट टाइम वर्क फ्रॉम होम का झांसा देकर सेक्टर-18 निवासी एक युवती से 2.75 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। साइबर अपराध थाना सेंट्रल पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।सेक्टर-18 निवासी कशिश अग्रवाल ने बताया कि तीन जुलाई को उसके व्हाट्सएप पर एक अज्ञात नंबर से पार्ट टाइम नौकरी का संदेश आया। इसमें एक लिंक भेजकर उसे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए कहा गया। ग्रुप में शामिल होने के बाद उसे ऑनलाइन टास्क पूरे करने के लिए दिए गए। शुरुआती कुछ टास्क पूरे करने पर उसके खाते में 220 रुपये भेजे गए, जिससे उसे भरोसा हो गया। इसके बाद आरोपियों ने 20 हजार रुपये का टास्क पूरा करने के लिए कहा। जब उसने रकम जमा कर दी तो उसे बताया गया कि पैसे निकालने के लिए 50 हजार रुपये का दूसरा टास्क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.