Faridabad News: झगड़ा करने से रोकने पर महिला से मारपीट
फरीदाबाद, अगस्त 23 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अशोक जैन। संजय कॉलोनी में गली में हो रहे झगड़े को रोकना एक महिला को भारी पड़ गया। महिला ने पड़ोसी युवक पर प्लास से सिर और मुंह पर हमला करने तथा लात-घूंसों से मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि उसे बचाने आए उसके पति पर भी आरोपी ने प्लास से हमला किया। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
आरोप पुलिस को दी शिकायत में अंजू शर्मा ने बताया कि 17 अगस्त की रात करीब साढ़े नौ बजे उसे गली में झगड़े की आवाज सुनाई दी। वह आवाज सुनकर बाहर आई तो पड़ोस में रहने वाला योगेश शर्मा उर्फ सोनू किसी व्यक्ति से ऊंची आवाज में झगड़ रहा था। अंजू ने उसे गली में झगड़ा करने से मना किया।
शिकायत आरोप है कि इस बात से नाराज होकर योगेश अपने घर से बिजली वाला प्लास लेकर आया और अंजू के सिर तथा मुंह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.