Faridabad News: जेई 80 हजर रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार
फरीदाबाद, अक्टूबर 28 -- Faridabad News: नूंह, सरसमल। पलवल एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने नूंह जिले के लघु सचिवालय स्थित जिला नगर योजनाकार कार्यालय में तैनात जूनियर इंजीनियर सलीम को कथित तौर पर 80 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोप है कि जूनियर इंजीनियर ने एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। एंटी करप्शन ब्यूरो के डीएसपी मनीष सहगल ने जेई के रिश्वत लेते हुए पकड़े जाने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। रिश्वत की रकम किस लिए ली जा रही थी, अभी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। कार्रवाई के दौरान एसीबी टीम को कमरे में बंद करने का आरोप भी सामने आया है। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.