फरीदाबाद, जुलाई 10 -- Faridabad News: फरीदाबाद, सरसमल। जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अलग-अलग मामलों में दो लोगों को गिरफ्तार कर 6350 रुपये बरामद किए हैं। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने डबुआ मंडी स्थित 3 नंबर पुलिया पार्क के पास सट्टा खाई कर रहे एसजीएम नगर निवासी मोहित को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 5200 रुपये मिले। वहीं पुलिस चौकी टाउन-3 की टीम ने राहुल कॉलोनी के पास असलम को सट्टा खाई करते हुए पकड़ा। उसके पास से 1150 रुपये बरामद हुए। दोनों के खिलाफ संबंधित थानों में जुआ अधिनियम के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। यह भी पढ़ें- Faridabad News: स्क्रैप गोदाम में जुआ अडडे का भंडाफोड़

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...