Faridabad News: जीन्स फैक्टरी लूटकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार
फरीदाबाद, जुलाई 23 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। खेड़ीपुल थाना क्षेत्र की जस्सी कॉलोनी स्थित जीन्स धुलाई फैक्टरी में हजारों जीन्स लूटने के मामले में क्राइम ब्रांच सेंट्रल ने एक और आरोपी यश उर्फ राजू को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार यश मुख्य आरोपी रौनक का भाई है। इससे पहले रौनक को गिरफ्तार कर चार दिन के रिमांड पर लिया गया था और उसके कब्जे से करीब 2700 जीन्स बरामद की गई थीं। फैक्टरी संचालक राम सिंह ने शिकायत में बताया था कि 14-15 जुलाई की रात मजदूरी पर रखे गए रौनक ने अपने साथियों के साथ मिलकर करीब 2800 जीन्स चोरी कर ली थीं। जांच में सामने आया कि वारदात में आरोपी के अन्य भाइयों की भी भूमिका थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.