फरीदाबाद, सितम्बर 25 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। जिला फरीदाबाद में शुक्रवार को बड़े हर्षोल्लास के साथ बप्पा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमते हुए श्रद्धालुओं ने अगले वर्ष फिर आने का निमंत्रण देकर बप्पा को विदाई दी। प्रतिमा विसर्जन से पूर्व महाआरती और भंडारे का भी आयोजन किया गया। लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कई श्रद्धालुओं की बप्पा को विदाई देते समय आंखें नम हो गईं। जिले में 10 से अधिक स्थानों पर भगवान गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। यह भी पढ़ें- Shamli News: गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के बीच निकली श्रीगणेश की शोभायात्राऐंगणेश उत्सव का समापन महाराष्ट्र मित्र मंडल की ओर से गांधी कॉलोनी स्थित गणेश पार्क में आयोजित दस दिवसीय सार्वजनिक गणेश उत्सव का समापन शुक्रवार को भगवान श्री गणेश की प्रतिमा...