फरीदाबाद, अक्टूबर 27 -- Faridabad News: नूंह, सरसमल। नूंह जिले में हिट एंड रन के 31 मामले दर्ज हुए हैं, जिनमें 22 मामलों में मुआवजा दिया जा चुका है। मंगलवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में उपायुक्त अखिल पिलानी ने लंबित मामलों का निपटारा करने के निर्देश दिए। दुर्घटना पीड़ितों को आर्थिक सहायता और कैशलेस उपचार दिलाने पर भी जोर दिया गया। नौ मामलों में मुआवजे की प्रक्रिया अधूरी

मुआवजा मामलों की स्थिति हिट एंड रन मुआवजा योजना के पोर्टल पर दर्ज 31 मामलों में से 22 में भुगतान हो चुका है। तीन मामलों में अतिरिक्त जानकारी मांगी गई है, जबकि दो मामले प्रस्तुत किए गए हैं और एक मामला सत्यापित हुआ है। दो मामले अस्वीकृत किए गए हैं। उपायुक्त अखिल पिलानी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन मामलों में दस्तावेज अधूरे हैं, उनमें जरूरी जानकारी जल्द जुटा...