Faridabad News: जिले में पांच लाख से अधिक पौधे लगेंगे
फरीदाबाद, जुलाई 22 -- Faridabad News: पलवल। मानसून में वन विभाग ने व्यापक पौधरोपण अभियान शुरू किया है। पलवल वन मंडल के प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) सुरेश पुनिया ने सभी सरकारी विभागों, शैक्षणिक संस्थानों, पंचायत राज संस्थाओं, सामाजिक संगठनों, आरडब्ल्यूए और आम नागरिकों से अभियान में भागीदारी करने की अपील की। वन विभाग की विभिन्न नर्सरियों में तैयार किए गए 567200 गुणवत्तायुक्त पौधे निशुल्क उपलब्ध कराए जा रहे हैं। पौधों की उपलब्धता या अन्य जानकारी के लिए नागरिक अपने क्षेत्र के रेंज वन अधिकारी अथवा निकटतम वन विभाग नर्सरी से संपर्क कर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.