Faridabad News: जिले में डेंगू के दस नए मरीज मिले
फरीदाबाद, अक्टूबर 6 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। जिले में वायरल बीमारियों का प्रकोप बढ़ने लगा है। स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को डेंगू के दस नए मरीजों की पुष्टि की। इसके साथ ही जिले में डेंगू के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 35 हो गई है। राहत की बात यह है कि डेंगू से पीड़ित सभी मरीज उपचार के बाद स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।
डेंगू मामलों की स्थिति वहीं, जिले में मलेरिया के तीन मामले भी सामने आ चुके हैं। डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों में एंटी लार्वा गतिविधियां तेज कर दी हैं। नए मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने उनके घरों और आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण कर मच्छरों के लार्वा को नष्ट कराया। साथ ही लोगों को डेंगू से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया गया। मरीजों के परिजनों और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.