Faridabad News: जिले में अगले दो दिन तक बारिश के आसार, गर्मी से राहत मिलेगी
फरीदाबाद, अक्टूबर 9 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। शहर में चिलचिलाती धूप और बढ़ती गर्मी से परेशान लोगों को रविवार से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने 11 और 12 अक्तूबर को बारिश की संभावना जताई है। मौसम में बदलाव होने से तापमान में गिरावट आने की संभावना है। अक्तूबर का दूसरा सप्ताह शुरू होने के बावजूद शहर में गर्मी का असर बना हुआ है। अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है। दोपहर के समय तेज धूप के कारण सड़कों और बाजारों में निकलने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। सुबह और शाम के समय भी मौसम में अपेक्षित ठंडक महसूस नहीं हो रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार रविवार और सोमवार को बारिश होने की संभावना है। यदि बारिश होती है तो तापमान में गिरावट आने के साथ मौसम सुहावना हो सकता है। बारिश से दिन के समय पड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.