फरीदाबाद, जुलाई 6 -- Faridabad News: पलवल, अजीत कुमार। शहर के बडे पार्कों ताऊ देवीलाल पार्क और स्वामी श्रद्धानंद पार्क का नवीनीकरण और सौंदर्यीकरण किया जाएगा। दोनों पार्कों को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। दोनों पार्कों में ये काम करवाने के लिए नगर परिषद ने सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं जल्द ही काम शुरू कर दिया जाएगा। जिस तरह से सरकार खेलों की तरफ पूरा ध्यान दे रही है उसकी तरह से वातावरण स्वच्छता और शहर में बने पार्कों के नवीनीकरण और सौंदर्यीकरण की तरफ पूरा ध्यान देने में लगी हुई है। इसी मुहिम में नगर परिषद पलवल जिले के दो बडे पार्कों की कायाकल्प करने जा रही है। दोनों पार्कों का नवीनीकरण के साथ साथ सौंदर्यीकरण भी करवाया जाएगा। दोनों पार्क अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे।

पार्कों का निरीक्षण इस काम को लेकर नगर परिषद के चेयरमैन ड...