फरीदाबाद, जुलाई 22 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। जिले में 12 साल बाद भी हर गांव में गौशाला खोलने की योजना सिरे नहीं चढ़ी है। ऐसे में नगर निगम ने अब लावारिस पशुओं को पकड़ कर नूंह भेजने की योजना तैयार की हैं। जहां एक साथ करीब 15 हजार पशुओं काे रखा जा सकता है। साथ ही निगम ने लावारिस पशुओं की समस्या से निपटने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। शहर में जहां भी लावारिस पशु सड़क पर दिखाई देंगे, निगम की टीम मौके पर पहुंचकर उन्हें पकड़कर नंदीशाला या गोशाला भेजेगी। स्मार्ट सिटी में लावारिस पशुओं से लोग बेहद परेशान हैं। एनआईटी, ओल्ड फरीदाबाद की मुख्य सड़कों के साथ ही डीएनडी-केएमपी एक्सप्रेसवे पर दिनभर पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है। कई बार ये पशु अचानक गाड़ियों के सामने आ जाते हैं, जिससे हादसों का खतरा बना रहता हैं। साथ ही कई बार सड़क...