फरीदाबाद, अक्टूबर 11 -- Faridabad News: पलवल, अभिषेक शर्मा। जिला बाल कल्याण परिषद पलवल की ओर से 21 से 23 अक्तूबर तक जिला स्तरीय बाल महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम के इंडोर स्टेडियम में होने वाली प्रतियोगिताओं में स्कूली विद्यार्थी अपनी कला, संस्कृति और रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। उपायुक्त डाॅ. जयेंद्र सिंह छिल्लर बाल महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। जिला बाल कल्याण परिषद की चेयरपर्सन डा. शिवानी छिल्लर ने बताया कि प्रतियोगिताओं के लिए विद्यार्थियों को चार आयु वर्गों में बांटा गया है। प्रथम वर्ग में पांचवीं कक्षा तक, द्वितीय में छठी से आठवीं, तृतीय में नौवीं से दसवीं और चतुर्थ वर्ग में 11वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थी शामिल होंगे। चतुर्थ वर्ग के विद्यार्थी केवल ग्रुप डांस प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे। 21 ...