फरीदाबाद, जुलाई 14 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। जिला शिक्षा विभाग ने अंडर-14 आयु वर्ग की खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का कैलेंडर जारी कर दिया है। प्रतियोगिताओं का आयोजन 21 जुलाई से सेक्टर-12 स्थित राज्य खेल परिसर सहित जिले के विभिन्न निजी विद्यालयों में किया जाएगा।

प्रतियोगिताओं का आयोजन शिक्षा विभाग द्वारा जारी स्पोर्ट्स कैलेंडर के अनुसार कबड्डी प्रतियोगिता राज्य खेल परिसर में 21 व 22 जुलाई को संपन्न कराई जाएगी। एथलेटिक्स के मुकाबले 23 व 24 जुलाई को संपन्न कराए जाएंगे। इसमें राज्य खेल परिसर में फरीदाबाद खंड, जबकि राजकीय हाई स्कूल जुन्हेड़ा में बल्लभगढ़ खंड के विद्यालयों के मुकाबले कराए जाएंगे। वालीबॉल के मुकाबले होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल सेक्टर-75 में 23, 24 व 25 जुलाई को संपन्न कराए जाएंगे। 21 व 22 जुलाई को बल्लभगढ़ के विद...