फरीदाबाद, सितम्बर 20 -- Faridabad News: नूंह, सरसमल। जिला कारागार नूंह में रविवार को शिक्षा विभाग के सहयोग से उल्लास कार्यक्रम के तहत तीसरी कक्षा की परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा में 142 पुरुष और तीन महिला बंदियों समेत कुल 145 बंदियों ने हिस्सा लिया। जेल प्रशासन का उद्देश्य बंदियों को शिक्षा से जोड़कर पढ़ने-लिखने का अवसर देना है। जेल अधीक्षक बिमला देवी ने बताया कि जिला कारागार में ऐसे बंदियों को शिक्षा से जोड़ने के लिए नियमित रूप से प्रयास किए जा रहे हैं, जो पहले औपचारिक शिक्षा से वंचित रह गए हैं। पढ़ाई के माध्यम से उन्हें बुनियादी ज्ञान हासिल करने का अवसर दिया जा रहा है। परीक्षा में बंदियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। यह भी पढ़ें- निरक्षर बंदियों को साक्षर बनाया, कराई परीक्षा उल्लास कार्यक्रम की जानकारी उन्होंने बताया कि उल्लास भारत सरकार...