फरीदाबाद, नवम्बर 3 -- Faridabad News: बल्लभगढ़, अशोक जैन। चावला कॉलोनी में गुरुग्राम कैनाल के पास स्थित ग्रेविटी गेनज जिम में चोरों ने सेंध लगाकर एसी की पूरी फिटिंग और बिजली की तारें चोरी कर लीं। चोर जिम के अंदर लगी बिजली की तारें तक उखाड़कर ले गए। इसके अलावा करीब 38 हजार रुपये कीमत की नई तारें भी चोरी कर लीं। जिम संचालक धर्मेंद्र यादव के अनुसार, चोरी की इस वारदात में करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। जिम संचालक धर्मेंद्र यादव ने बताया कि जिम का अभी शुभारम्भ भी नहीं हुआ है और पहले ही चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया। चोर एसी की पूरी फिटिंग निकालकर ले गए। इसके साथ ही जिम के अंदर लगी बिजली की सभी तारें भी उखाड़ लीं। उन्होंने बताया कि नई खरीदी गई करीब 38 हजार रुपये की तारें भी चोर अपने साथ ले गए।इस घटना के बाद चावला कॉलोनी के लोगों में द...