फरीदाबाद, अगस्त 7 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। शहर की प्रमुख सड़कों पर बढ़ते ट्रैफिक दबाव के बीच लोगों को रोजाना जाम का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी बल्लभगढ़-सोहना रोड और सूरजकुंड रोड पर हो रही है, जहां पीक ऑवर में एक-एक घंटे तक वाहन रेंगते रहते हैं। पल्ला चौक, एत्मादपुर चौक, सैनिक कॉलोनी मोड़, सूरजकुंड-प्रहलादपुर मार्ग और शूटिंग रेंज रोड शहर के सबसे व्यस्त ट्रैफिक प्वाइंट बन चुके हैं। ऐसे में सूरजकुंड रोड ओर बल्लबगढ़ सोहना रोड पर जाम से राहत दिलाने के लिए एलिवेटेड रोड और फ्लाईओवर परियोजनाओं पर काम आगे बढ़ रहा है। सूरजकुंड रोड एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बल्लभगढ़-सोहना रोड गुरुग्राम को ओर सूरजकुंड रोड दक्षिण दिल्ली जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है। इन सड़क से रोजाना हजारों छोटे...