फरीदाबाद, जुलाई 27 -- Faridabad News: फरीदाबाद, संवाददाता। फरीदाबाद पुलिस ने गांव खेडीकलां के सामुदायिक भवन में नशा मुक्ति और दहेज प्रथा उन्मूलन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। अधिकारियों ने लोगों को सामाजिक बुराइयों के दुष्प्रभाव बताए। कार्यक्रम के अंत में सभी को नशामुक्त और दहेजमुक्त समाज बनाने की शपथ दिलाई गई। सहायक पुलिस आयुक्त (सेंट्रल) राजीव ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए नुकसानदायक है। वहीं दहेज प्रथा महिलाओं के खिलाफ अपराधों और सामाजिक असमानता को बढ़ावा देती है। उन्होंने लोगों से इन बुराइयों को खत्म करने के लिए आगे आने की अपील की। सामुदायिक पुलिसिंग सेल की प्रभारी निरीक्षक सुनीता ने महिला सुरक्षा और दहेज निषेध अधिनियम की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- Faridabad News: नशा मुक्ति और साइबर सुरक्षा का पाठ पढ़ाया ...