फरीदाबाद, अक्टूबर 28 -- Faridabad News: पलवल, अभिषेक शर्मा। दीवाली और त्योहारी सीजन में मिठाइयों व डेयरी उत्पादों में मिलावट रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने जांच अभियान तेज कर दिया है। जिले में अब तक 45 से अधिक खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए चंडीगढ़ स्थित सरकारी प्रयोगशाला में भेजे जा चुके हैं। बुधवार को हथीन में निरीक्षण के दौरान 32 किलोग्राम खराब खोया बर्फी मिली, जिसे मौके पर नष्ट करा दिया गया। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी ईश्वर कुमार ने बताया कि शहरी क्षेत्रों के साथ सीमावर्ती ग्रामीण इलाकों में भी जांच की जा रही है। दूसरे राज्यों से आने वाले डेयरी उत्पादों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। यह भी पढ़ें- Faridabad News: पिछले साल खाद्य पदार्थों के 20 प्रतिशत नमूने मानकों पर खरे नहीं उतरे प्रयोगशाला की रिपोर्ट में नमूने असुरक्ष...