Faridabad News: जलालपुर फिरोजपुर, कोलगांव और खवाजली कलां में उपस्वास्थ्य केंद्र शुरू होंगे
फरीदाबाद, सितम्बर 3 -- Faridabad News: नूंह, अभिषेक शर्मा। नूंह के तीन गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र बनने से स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर होंगी। इन तीन गांवों में जलालपुर फिरोजपुर, कोलगांव और खवाजली कलां का नाम शामिल है। इनके बनने से ग्रामीण एवं दूरदराज के क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत होंगी। स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने कहा कि इन नए उप-स्वास्थ्य केंद्रों के शुरू होने से स्थानीय ग्रामीणों को गांव स्तर पर ही नियमित स्वास्थ्य जांच, प्राथमिक उपचार, गर्भवती महिलाओं की देखभाल, बच्चों के टीकाकरण सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। इससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को छोटी बीमारियों एवं प्राथमिक उपचार के लिए दूर-दराज के शहरों अथवा बड़े अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रदेश के प्रत्येक नागरिक तक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.